Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand:उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें,एक नजर में...

Uttarakhand:उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें,एक नजर में…

Uttarakhand

पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी को हरिद्वार में अंतिम विदाई दी गई,उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई बड़े नेता शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी अंतिम विदाई में भारी जन सैलाब उमड़ आया.

Uttarakhand

Uttarakhand

टिहरी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में हेलीकॉप्टर फंसने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।बद्रीनाथ धाम से देहरादून जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर अचानक बिजली के तार से टकरा गया।पिछले रोटर में तार फंसने के बाद हेलीकॉप्टर हवा में डगमगाने लगा, लेकिन महिला पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खेत में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।हेलीकॉप्टर में 7 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Uttarakhand

Uttarakhand

Uttarakhand के उधम सिंह नगर में पुलिस ने IPL सट्टा चलाने वाले एक दिल्ली के बुकी को गिरफ्तार किया है।रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में किराए के मकान से SOG और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से 5 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 कार और 92 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।पुलिस के मुताबिक आरोपी देशभर में नेटवर्क के जरिए IPL सट्टा चला रहा था।

Uttarakhand

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।देहरादून समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।
अगले दो दिन तेज गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है।लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है।

Uttarakhand

आशुतोष राणा ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए।उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीनें में चार धाम की यात्रा करना अत्यंत सौभाग्य और परम कल्याण का मार्ग है।अभिनेता ने श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। साथ ही प्रशासन और सुरक्षा बलों की जमकर तारीफ की ।

Uttarakhand

नैनीताल की फल पट्टी में किसानों ने उद्यान विभाग (Department of Horticulture)पर फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया है,रामगढ़,नाथुवाखान के किसानों का कहना है कि विभाग की ओर से दी गई दवा से सेब, आड़ू, पुलम और खुमानी की फसल खराब हो गई और पेड़ों में बीमारी बढ़ गई, जिससे इस बार उत्पादन पर बड़ा असर पड़ा है।

Uttarakhand

देहरादून मसन्दावाला में तमसा नदी किनारे एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मौके पर शव के पास कपड़े भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति नदी में नहाने गया होगा और बह गया होगा.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है।
Uttarakhand

हल्द्वानी में महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपी आकाश कुमार गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया आरोपी सीबीगंज का हिस्ट्रीशीटर है।आरोपी के खिलाफ लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।पुलिस ने उसके पास से छीनी गई चेन, अवैध तमंचा और बाइक बरामद की है।

Uttarakhand

नैनीताल के भवाली में व्यापारी नेता नरेश पाण्डेय को पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों के बाद हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद नरेश पांडे को फिलहाल छोड़ा है और शहर नहीं छोड़ने की कहा है। वहीं सूत्रों के मुताबिक पीड़ित लड़की से भी पूछताछ हो रही है। यही नहीं सवाल पुलिस पर भी हैं कि आखिर अप्रैल के महीने में ही जब शिकायती लेटर मिल गया था तो इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

Uttarakhand

देहरादून में भीषण गर्मी के बीच लोगों का पलायन पहाड़ों की ओर तेज हो गया है।पिछले दो दिनों में 45 हजार से अधिक वाहन शहर में दाखिल हुए हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ने से ट्रैफिक का दबाव भी देखने को मिल रहा है।

उद्यान विभाग पर किसानों के गंभीर आरोप…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments