Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंUttarakhand News: मूनाकोट में बड़ा सड़क हादसा...

Uttarakhand News: मूनाकोट में बड़ा सड़क हादसा…

Uttarakhand News:मूनाकोट में बड़ा सड़क हादसा

पिथोरागढ़ में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया,जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा मूनाकोट-वड्डा मार्ग पर झूलाघाट की ओर बूरा गांव के समीप हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 04:35 बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को एक वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

Uttarakhand News: गाड़ी में चार स्थानीय लोग सवार थे

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि जीप अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। गाड़ी में चार स्थानीय लोग सवार थे, जो एक विवाह समारोह से अपने घर लौट रहे थे।

Uttarakhand News

Uttarakhand News:दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन घायलों को पहले ही खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया था। SDRF टीम ने दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए मृतक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई हेतु पुलिस को सौंप दिया।

Uttarakhand News:पार्किंग शुल्क को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments