Uttarakhand
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है।उनके निधन को लेकर राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है, कल हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार होगा. सख्त अनुशासन और बेदाग छवि के प्रतीक रहे खंडूरी के जाने से उत्तराखंड ने अपना एक महान जननेता खो दिया है।

Uttarakhand
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले चार से पांच दिनों तक भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़, टिहरी और मुक्तेश्वर जैसे ठंडे पर्वतीय इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ सकती है.मैदानी इलाकों के साथ-साथ अब पहाड़ों में भी पारा चढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
Uttarakhand
उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस को लेकर अफवाहों पर सरकार और तेल कंपनियों ने कहा कि उत्तराखंड में इसे लेकर कोई कमी नहीं है.सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि पेट्रोल, डीजल और गैस का रिजर्व पर्याप्त मात्रा में, सरकार ने कमी की अफवाहों को सिरे से खारिज किया है।
Uttarakhand
नैनीताल पुलिस ने महिला शोषण के आरोप में भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को उसके चार बाउंसरों के साथ उसे गिरफ्तार किया है.आरोप है कि नरेश पांडे ने एक छात्रा को शादी का झांसा देकर ढाई साल तक यौन शोषण किया, औऱ जबरन गर्भपात कराने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा
Uttarakhand
कॉर्बेट नैशनल पार्क की कालागढ़ रेंज में बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।वन विभाग की टीम को धारा ब्लॉक इलाके में एक नाले के पास बाघ का शव पड़ा मिला,वन विभाग के मुताबिक, बाघ की उम्र करीब 8 से 10 साल के बीच आंकी गई है। पशु चिकित्सकों के पैनल ने नियमों के तहत बाघ का पोस्टमार्टम किया और जरूरी सैंपल जांच के लिए बरेली और देहरादून की लैब भेजे हैं। ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके

Uttarakhand
जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में बाधा डालने वालों पर अब केस दर्ज किया जाएगा।प्रदेश में जनगणना के पहले चरण के तहत प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी काम में रुकावट डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि, जनगणना कर्मचारी खुद एफआईआर दर्ज नहीं कराएंगे, बल्कि उनकी शिकायत के आधार पर संबंधित अधिकारी कार्रवाई करेंगे। जिसमें डीएम और एसडीएम शामिल हैं
Uttarakhand
चारधाम यात्रा ने अब रफ्तार पकड़ ली है और एक महीने में 16.43 लाख से अधिक भक्तों ने धामों के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 6.65 लाख श्रद्धालु पहुंचे, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री में 5.49 लाख लोगों ने दर्शन किए। भक्तों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को यमुनोत्री में एक दिन में 16 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, जो अब तक का रिकॉर्ड है। वहीं केदारनाथ धाम में भी रोजाना 28 से 30 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
Uttarakhand
दून पुलिस ने बिना नंबर प्लेट गाड़ियों के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई करते हुए चार महीने में 2578 चालान किए हैं। इनमें 2485 कोर्ट और संयोजन चालान, जबकि 93 वाहन सीज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद अपराधों में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध गाड़ियों पर रोक लगाना और लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन कराना है।
Uttarakhand
उत्तराखंड के पौड़ी में पहले युवक ने एक ग्रामीण पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद युवक ने खुद कीटनाशक खाकर जान दे दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
Uttarakhand
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता से धर्मांतरण और सरकारी लाभ को लेकर सवाल पूछा है। कोर्ट ने पूछा कि कितने लोग धर्म परिवर्तन के बाद भी सरकारी योजनाओं और आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मुद्दे की सारी जानकारी मांगी।
कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघ का शव मिलने से हड़कंप,जांच शुरू…


