Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeअपराधUttarakhand:डीएम सविन बंसल की बिल्डर पर कार्रवाई,ऐसे आया था मामला सामने…

Uttarakhand:डीएम सविन बंसल की बिल्डर पर कार्रवाई,ऐसे आया था मामला सामने…

Uttarakhand: DRDO वैज्ञानिक से मारपीट पड़ी भारी

कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल का मामला तब चर्चोओं में आया था जब डीआरडीओ वैज्ञानिक अनिरुद्ध शर्मा ने अवैध दीवार निर्माण का विरोध किया।आरोप है कि बिल्डर ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके कान का पर्दा फट गया। महिलाओं और बुजुर्गों से भी अभद्रता की शिकायत की गई थी।डीएम के निर्देश पर एसडीएम मसूरी की जांच की, जिससे पता चला कि आरोपी लोगों को डराने का काम करता था।

Uttarakhand:दबंग बिल्डर 6 महीने के लिए जिला बदर

देहरादून के डीएम सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को गुंडा घोषित कर छह महीने के लिए जिला बदर (निष्कासित) कर दिया है।बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर मारपीट और अवैध कब्जे के आरोप थे,जिस कारण उत्तराखंड गुंडा नियंत्रण अधिनियम-1970(Goonda Control Act) की धारा 3(3) के तहत डीएम सविन बंसल ने आरोपी को 6 महीने के लिए देहरादून छोड़ने का आदेश जारी किया है।

Uttarakhand: देहरादून में दबंगई नहीं चलेगी, प्रशासन का साफ संदेश

पुनीत अग्रवाल पर पहले भी कई गंभीर केस दर्ज हैं। उस पर दीपावली के दौरान बच्चों पर लाइसेंसी पिस्टल तानने,आरडब्ल्यूए सदस्यों को धमकाने और एक विधवा की जमीन पर कब्जे के आरोप लग चुके हैं।डीएम ने रायपुर पुलिस को आदेश दिया है कि आरोपी को 24 घंटे के भीतर देहरादून जिला सीमा से बाहर किया जाए। बिना अनुमति जिले में दोबारा मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें,एक नजर में…

Uttarakhand
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments