nainital-fruit-damage:किसानों ने उद्यान विभाग पर लगाया आरोप
नैनीताल की फल पट्टी में किसानों ने उद्यान विभाग (Department of Horticulture)पर फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया है,रामगढ़,नाथुवाखान के किसानों का कहना है कि विभाग की ओर से दी गई दवा से सेब, आड़ू, पुलम और खुमानी की फसल खराब हो गई और पेड़ों में बीमारी बढ़ गई, जिससे इस बार उत्पादन पर बड़ा असर पड़ा है।
nainital-fruit-damage:किसानों के हालात बुरे
किसानों के कहा हालात ऐसे हैं कि कई बागानों में फल नहीं लगे,और जहां फल हैं भी, उनकी क्वालिटी इतनी खराब है कि वे मंडी भेजने लायक नहीं बचे। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समय रहते कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

nainital-fruit-damage: जांच के साथ कार्रवाई के निर्देश
मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है और जांच के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फसल खराब होने के इस मामले ने नैनीताल की फल पट्टी में उद्यान विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
बागेश्वर को 17.52 करोड़ के ‘हिल हेरिटेज’की सौगात, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा…


