Uttarakhand News: भारत और नेपाल के बीच कूटनीतिक तनाव
उत्तराखंड के लिपुलेख पास के रास्ते प्रस्तावित कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर एक बार फिर भारत और नेपाल के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ गया है। नेपाल ने इस मार्ग पर आपत्ति जताते हुए भारत और चीन को डिप्लोमैटिक नोट भेजा है और यात्रा को इस मार्ग से न करने का अनुरोध किया है।
Uttarakhand News:नेपाल सरकार का दावा
नेपाल सरकार का कहना है कि लिपुलेख पास उसके क्षेत्राधिकार में आता है, जिसे वह 1816 की सुगौली संधि के अनुसार नेपाली भूभाग मानता है। इसी आधार पर नेपाल ने भारत और चीन द्वारा इस मार्ग से यात्रा संचालन पर विरोध दर्ज कराया है।
Uttarakhand News: यात्रा जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी
भारत सरकार ने हाल ही में घोषणा की थी कि वर्ष 2026 की कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें 20 बैच शामिल होंगे। यह यात्रा लिपुलेख (उत्तराखंड) और नाथू ला (सिक्किम) मार्गों से भारत-चीन समन्वय के तहत कराई जाएगी।
Uttarakhand News: हिमालयी सीमा विवाद को पुनः चर्चा में
नेपाल लंबे समय से लिपुलेख क्षेत्र पर अपना दावा करता रहा है, जबकि भारत इसे अपना प्रशासनिक नियंत्रण क्षेत्र बताता है। यात्रा की घोषणा के बाद नेपाल की ओर से एक बार फिर आपत्ति जताए जाने से यह मुद्दा हिमालयी सीमा विवाद को पुनः चर्चा में ले आया है।

Uttarakhand News:मामला भू-राजनीतिक तनाव का
धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस यात्रा में हिंदू और बौद्ध श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर के दर्शन के लिए जाते हैं, लेकिन अब यह मामला भू-राजनीतिक तनाव का विषय बन गया है।

Uttarakhand News:अरविंद पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया बड़ा बयान..


