Kedarnath Yatra 2026; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा शुरू होने के पहले दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें केदारधाम पहुंचे एक युवक की पहचान को लेकर विवाद होता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक से सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।वायरल वीडियो में एक व्यक्ति युवक से यह कहते सुनाई दे रहा है कि इस बार चारधाम यात्रा में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक है। इस पर युवक किसी जसपाल नाम के व्यक्ति से बात कराने की कोशिश करता दिखाई देता है। बातचीत के दौरान युवक यह भी कहता है कि यहां कई मुस्लिम लोग मौजूद हैं।जब युवक से उसके बारे में पूछा गया तो उसने खुद को कश्मीर का रहने वाला बताया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
UTTARAKHAND NEWS: इस विशेष काम के लिए उत्तराखंड रहे हैं चयनकर्ता आरपी सिंह


