Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeखेलUTTARAKHAND NEWS: इस विशेष काम के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं चयनकर्ता...

UTTARAKHAND NEWS: इस विशेष काम के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं चयनकर्ता आरपी सिंह…..

युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से चल रही ‘उड़ान उत्तराखंड’ पहल के तहत 26 अप्रैल को सितारगंज में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह की मौजूदगी खास आकर्षण रहेगी।आयोजकों ने बताया कि ‘उड़ान उत्तराखंड’ अभियान का मकसद युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और खेलों के माध्यम से नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। टूर्नामेंट के जरिए युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जा रहा है।कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजकों ने सभी लोगों से फाइनल मुकाबले में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि आइए, मिलकर नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प लें और युवाओं को खेलों से जोड़ने की इस मुहिम को सफल बनाएं।

UTTARAKHAND NEWS:बद्रीनाथ धाम यात्रा पर बड़ा अपडेट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments