Uttarakhand News:खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर.
उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में क्लाश 6 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 11 से 13 वर्ष के छात्र 10 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून समेत अन्य खेल कॉलेजों में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन सहित कई खेलों का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभिभावक और छात्र कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.mpscollege.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

Uttarakhand News:क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण
जबकि विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जा सकता है। आवेदन करने वाले छात्र का उत्तराखंड का मूल या स्थायी निवासी होना जरूरी है तथा उसकी आयु 1 जुलाई 2026 को 11 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित विद्यार्थियों को अनुभवी प्रशिक्षकों की निगरानी में पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Uttarakhand News: जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल अगले 2 दिन…


