Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंUttarakhand News:श्मशान घाट को बना दिया शादी समारोह का स्पॉट,लोगों में नाराजगी...

Uttarakhand News:श्मशान घाट को बना दिया शादी समारोह का स्पॉट,लोगों में नाराजगी…

Uttarakhand News: श्मशान घाट के पास शादी

Almora जिले के सल्ट क्षेत्र का एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में श्मशान घाट के समीप शादी समारोह आयोजित होता दिखाई दे रहा है, जिस पर स्थानीय लोगों में नाराजगी व्यक्त की।यहां आयोजन डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में किया गया था। पर्यटक बाहर के बताए जा रहे हैं.

Uttarakhand News:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने स्थान चयन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि श्मशान घाट आस्था, परंपरा और भावनात्मक संवेदनाओं से जुड़ा स्थान होता है, ऐसे में उसके पास इस तरह के आयोजन उचित नहीं माने जाते।

Uttarakhand News

Uttarakhand News:लोगों ने व्यक्त की नाराजगी

इस मामले को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे आयोजनकर्ताओं की लापरवाही बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल चयन से पहले स्थानीय भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए था।

Uttarakhand News: प्रशासन ने नहीं की कोई कार्रवाई

घटना के बाद क्षेत्र में डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते चलन और आयोजनों के लिए स्थान चयन को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। फिलहाल प्रशासन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

Uttarakhand News: खेल प्रेमियों के लिए आवेदन का मौका…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments