Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिUttarakhand News: विधायक अरविंद पांडे की बढ़ी मुश्किलें....

Uttarakhand News: विधायक अरविंद पांडे की बढ़ी मुश्किलें….

Uttarakhand News: अरविंद पांडे की बढ़ी मुश्किलें

BJP विधायक अरविंद पांडे के पुत्र अतुल कुमार पांडे के खिलाफ जिला प्रशासन ने जमीन हस्तांतरण मामले में गंभीर जांच बैठा दी है। जांच की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जिसमें चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी, बाजपुर के एसडीएम और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

Uttarakhand News: 2010-11 का है मामला

समिति को 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपनी है। मामला वर्ष 2010-11 का बताया जा रहा है, जब लगभग 1.154 हेक्टेयर भूमि अतुल कुमार पांडे के नाम ट्रांसफर की गई थी। आरोप है कि यह जमीन अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग की नन्ही देवी के परिवार की थी,

Uttarakhand News: 15 दिन में आयेगी जांच रिपोर्ट

जिसे नियमों के अनुसार सामान्य वर्ग के व्यक्ति के नाम सीधे हस्तांतरित नहीं किया जा सकता था। मामले में कूट रचित शब्द के इस्तेमाल का भी उल्लेख है, जिससे फर्जी दस्तावेज या अनियमित प्रक्रिया की आशंका जताई जा रही है।

Uttarakhand News:अरविंद पांडे ने बताया इसे साजिश

जांच रिपोर्ट आने के बाद यह तय होगा कि अतुल कुमार पांडे सहित संबंधित अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाएगी।वहीं इस पूरे मामले के बाद अरविंद पांडे ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं.उन्होनें साफ तौर पर इसे एक साजिश बताया है.

Uttarakhand News

Uttarakhand News:श्मशान घाट को बना दिया शादी समारोह का स्पॉट,लोगों में नाराजगी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments