Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिChar Dham Yatra:एलपीजी सिलेंडरों पर सीएम धामी की बड़ी पहल..

Char Dham Yatra:एलपीजी सिलेंडरों पर सीएम धामी की बड़ी पहल..

Char Dham Yatra:सीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

सीएम Pushkar Singh Dhami ने नई दिल्ली स्थित Kartavya Bhavan में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात कर उत्तराखंड के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली Char Dham Yatra के दौरान लाखों श्रद्धालु राज्य पहुंचते हैं,

व्यावसायिक सिलेंडरों पर बड़ी राहत

जिससे होटल, धर्मशाला और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में गैस की मांग तेजी से बढ़ जाती है। इस अवधि में राज्य को करीब 967949 व्यावसायिक सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है, इसलिए आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का अनुरोध किया गया।

Char Dham Yatra

48,397 सिलेंडरों के आवंटन की मांग

मुख्यमंत्री ने मानसून सीजन में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए अतिरिक्त 5 प्रतिशत यानी लगभग 48,397 सिलेंडरों के आवंटन की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान एलपीजी गैस बेहद जरूरी होती है।

Char Dham Yatra

केंद्रीय मंत्री ने भरी हामी

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है और Char Dham Yatra राज्य की आस्था, संस्कृति और रोजगार का प्रमुख आधार है। केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

Uttarakhand News: विधायक अरविंद पांडे की बढ़ी मुश्किलें….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments