Uttarakhand News:मौसम को लेकर मौसम विभाग का अनुमान
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल 2026 के लिए नैनीताल, देहरादून,टिहरी,उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश,ओलावृष्टि,आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Uttarakhand News:अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी
वहीं अन्य जिलों में 28 से 30 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने, राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने, स्कूलों और पर्यटक स्थलों पर विशेष सावधानी बरतने तथा सड़क मार्ग बाधित होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

uttarakhand News:परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…


