उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर जिस खबर को सबसे पहले न्यूज पेज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था,अब उस पर शासन की आधिकारिक मुहर लग गई है। शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य की पंचम विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल 2026 को विधानसभा भवन, देहरादून में आयोजित किया जाएगा।न्यूज पेज ने पहले ही अपने पाठकों को विशेष सत्र बुलाए जाने की जानकारी दी थी। अब मुख्य सचिव स्तर से जारी पत्र ने इस खबर को पूरी तरह सही साबित कर दिया है।सरकारी आदेश में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि सत्र के लिए अपने-अपने विभागों से नोडल अधिकारी नामित करें, ताकि विधानसभा कार्यवाही के दौरान आवश्यक सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।



