Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंUttarakhand:बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़,हीट वेव के बीच स्कूल ने उड़ाया नियमों...

Uttarakhand:बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़,हीट वेव के बीच स्कूल ने उड़ाया नियमों का मज़ाक…

Uttarakhand: डीएम के आदेशों का नहीं हुआ पालन

उधम सिंह नगर के जसपुर में भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर डीएम के आदेश पालन ना करने पर रामलाल सिंह चौहान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए डीएम नितिन भदौरिया ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय सुबह 7:00 से 11:30 बजे तक करने का सख्त आदेश दिया था, पर स्कूल 1 बजे तक चल रहा था.

Uttarakhand:बच्चों के स्वास्थ्य को ताक पर रखकर नियमों का खुला उल्लंघन

इस विद्यालय ने बच्चों के स्वास्थ्य को ताक पर रखकर नियमों का खुला उल्लंघन किया। दोपहर तक छुट्टी न होने से अभिभावक भी परेशान रहे.अभिभावक जब खुद स्कूल पहुंचे,तो मासूम बच्चे कड़ी धूप में पेड़ों के नीचे खड़े रहे

Uttarakhand: स्थानीय प्रशासन आया हरकत में

मीडिया में मामला तूल पकड़ते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है और अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये स्कूल पहले भी नियमों की अनदेखी के लिए जुर्माना भुगत चुका है, लेकिन इसके ढुलमुल रवैये में कोई सुधार नहीं आया। अब सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले इस प्रबंधन पर प्रशासन केवल कागजी नोटिस की औपचारिकता निभाएगा या कोई बड़ी और नजीर बनने वाली दंडात्मक कार्रवाई करेगा।

चुनावी टिकट और संगठन में बड़े पद दिलाने के नाम पर हुई थी ठगी,पर क्यों नहीं हुई जांच?पढ़े पूरी खबर

Uttarakhand

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments