Uttarakhand:कार खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत…
नैनीताल के भवाली-रातीघाट बाईपास पर कार खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.हादसे की जगह चारों तरफ घना जंगल था। इस वजह से काफी देर तक किसी को खबर ही नहीं हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद राहत और बचाव का काम शुरू हो सका।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और गांव वाले मौके पर पहुंचे। खाई इतनी गहरी थी कि टीम को नीचे गाड़ी तक पहुंचने में बहुत ज्यादा कोशिश करनी पड़ी।
Uttarakhand;मामले की जांच में जुटी पुलिस
मरने वालों में खटीमा के रहने वाले भूपेंद्र सिंह चुफाल (48 वर्ष), उनकी पत्नी सीमा (45 वर्ष), बेटा वासु (19 वर्ष), बेटी रवी (12 वर्ष) और लखनऊ के रहने वाले कार चालक अनुज कुमार मिश्रा शामिल हैं।इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गाड़ी बेकाबू कैसे हुई और हादसे की असली वजह क्या थी।
उत्तराखंड में कॉकरोच क्रेज,मीम से बना बड़ा ट्रेंड…


