Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिCockroach Janta Party:उत्तराखंड में कॉकरोच क्रेज,मीम से बना बड़ा ट्रेंड...

Cockroach Janta Party:उत्तराखंड में कॉकरोच क्रेज,मीम से बना बड़ा ट्रेंड…

Cockroach Janta Party:पार्टी की धूम

उत्तराखँड में भी Cockroach Janta Party ट्रेंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। पहाड़ के युवा Cockroach Janta Party को लेकर मीम, वीडियो, पोस्टर और AI से तैयार चुनावी फोटो शेयर कर रहे हैं। कोई खुद को पंचायत समिति सदस्य का प्रत्याशी बता रहा है, कोई मजाकिया अंदाज में पोस्ट डालकर पूछ रहा है,भाई क्या जॉइन करूं, कांग्रेस, बीजेपी या Cockroach Janta Party?  

Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party: लोग अपने प्रोफाइल पर लगा रहे पोस्टर

कुछ लोग अपने प्रोफाइल फोटो पर पार्टी का पोस्टर लगा रहे हैं, तो कुछ खुद को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दे रहे हैं कोई चुनाव लड़ने का दावा कर रहा है, कोई पार्टी जॉइन करने की पोस्ट डाल रहा है, तो कोई मजाकिया अंदाज में इसे असली राजनीति से जोड़कर मीम बना रहा है।

Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party: ये ट्रेंड अब तेजी से वायरल हो रहा है

उत्तराखंड में भी ये ट्रेंड अब तेजी से वायरल हो रहा है। पहाड़ के युवा इसे सिर्फ मजाक के तौर पर नहीं, बल्कि अपने डिजिटल क्रिएटिविटी और व्यंग्य के अंदाज में इस्तेमाल कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर AI पोस्टरों में मजेदार नारे भी देखने को मिल रहे हैं,हर घर Cockroach, हमारा रोजगार

Cockroach Janta Party:सोशल मीडिया का एक मजेदार मीम ट्रेंड

खैर, बड़ा सवाल यही है,क्या Cockroach Janta Party सिर्फ सोशल मीडिया का एक मजेदार मीम ट्रेंड है, या फिर युवाओं की नाराजगी और राजनीति पर व्यंग्य करने का नया डिजिटल मंच? उत्तराखंड में जिस तरह युवा बढ़-चढ़कर इसके पोस्टर, वीडियो और मीम बना रहे हैं, उससे इतना तो साफ है कि पहाड़ में भी अब Cockroach Janta Party का क्रेज तेजी से बढ़ चुका है

 जंगल की आग से मचा हाहाकार,एक की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments