Uttarakhand; पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
बदरीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चमोली पुलिस, एटीएस और 7 असम एटीएस ने मिलकर फ्लैग मार्च किया।इस दौरान बदरीनाथ धाम से लेकर सीमांत गांव माणा तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने मंदिर परिसर के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Uttarakhand; वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच
अधिकारियों ने होटल, अस्पताल, पार्किंग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की. मुख्य द्वार देवदर्शिनी बैरियर पर हर वाहन की सख्ती से तलाशी ली गई और यात्रियों के सामान की भी जांच की गई.माणा गांव के अंतिम छोर तक सुरक्षा बलों ने गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
Uttarakhand; व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सतर्क रहने की अपील
इस दौरान पुलिस ने यात्रियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सतर्क रहने की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा।चमोली पुलिस ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां के साथ मिलकर निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही हैं।
उत्तराखंड के मदरसों में बाहरी बच्चों की एंट्री बंद,जानें कारण…



