Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand; उत्तराखंड के मदरसों में बाहरी बच्चों की एंट्री बंद,जानें कारण...

Uttarakhand; उत्तराखंड के मदरसों में बाहरी बच्चों की एंट्री बंद,जानें कारण…

Uttarakhand;मदरसों में नए एडमिशन पर रोक

देहरादून: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए बाहरी राज्यों के बच्चों के मदरसों में नए एडमिशन पर रोक लगा दी है। अब दूसरे राज्यों से आने वाले बच्चों को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड से जुड़े 117 मदरसों में दाखिला नहीं मिलेगा।

Uttarakhand;अब नए बच्चों की एंट्री नहीं होगी

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि जो बच्चे पहले से पढ़ रहे हैं, वे अपना कोर्स पूरा कर सकेंगे, लेकिन अब नए बच्चों की एंट्री नहीं होगी।इस फैसले के बाद कई मदरसा संचालकों में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आगे चलकर यह नियम सभी मदरसों पर लागू किया जा सकता है।

Uttarakhand;वक्फ बोर्ड ने यह कड़ा फैसला

हाल ही में बिहार से कुछ बच्चों को देहरादून लाकर मदरसों में एडमिशन दिलाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद विवाद बढ़ा और अब वक्फ बोर्ड ने यह कड़ा फैसला लिया है।

Uttarakhand

क्या आप जानते हैं,केदारनाथ जैसा एक मंदिर कुमाऊं में भी है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments