Uttarakhand:डीएम का औचक निरीक्षण
देहरादून के विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण (Surprise inspection) किया.जिसमें उन्होनें कई सालों से चल रही गड़बड़ियों का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान 2018 से 2025 तक के सैकड़ों मूल दस्तावेज संदिग्ध हालत में पाए गए और 25 लंबित रजिस्ट्री बिना किसी कारण कार्यालय में रखी गई थीं।
Uttarakhand: गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन की 150 अवैध रजिस्ट्री
जांच में यह भी सामने आया कि गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन की 150 अवैध रजिस्ट्री हुई थीं, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद की गई। कई जमीनें बेचने के लिए प्रतिबंधित थीं, फिर भी उनकी रजिस्ट्री कर दी गई।
Uttarakhand:करोड़ो का हुआ नुकसान
साथ ही, धारा 47-ए के तहत 47 स्टांप चोरी से जुड़े मामले चिन्हित किए गए हैं, जो करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान से जुड़ सकते हैं। प्रशासन ने सब रजिस्ट्रार अपूर्वा सिंह को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शासन को भेज दी गई है।डीएम ने कहा कि वर्तमान के साथ-साथ पूर्व में तैनात सभी अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान हुई संदिग्ध गतिविधियों की भी गहन जांच की जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि राजस्व और भूमि मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार पर अब जीरो टॉलरेंस नीति लागू रहेगी।
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट,इस दिन जारी होगी मतदाता सूची…



