Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand:उत्तराखंड में वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट,इस दिन जारी होगी मतदाता सूची...

Uttarakhand:उत्तराखंड में वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट,इस दिन जारी होगी मतदाता सूची…

Uttarakhand;वोटर लिस्ट पर अपडेट

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। चुनावी तैयारियों के बीच चल रही प्री-एसआईआर गतिविधियों में अब तक करीब 84 लाख मतदाताओं में से 87 प्रतिशत की बीएलओ मैपिंग पूरी कर ली गई है।आसान भाषा में समझें तो बूथ लेवल अधिकारियों यानी BLOs ने पुराने रिकॉर्ड और मौजूदा मतदाता सूची को मिलाकर यह जांच शुरू कर दी है कि कौन वोटर कहां मौजूद है और किस इलाके में बदलाव हुआ है।

Uttarakhand: 15 सितंबर को जारी होगी मतदाता सूची

इसके लिए साल 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाया गया है।वहीं मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी होगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम कुछ देर में प्रेस वार्ता करेंगे।

Uttarakhand;अब डीटेल्ड रिव्यू की तैयारी

अब अगला बड़ा कदम एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण (डीटेल्ड रिव्यू) की तैयारी है। इस प्रक्रिया में वोटर लिस्ट को और अपडेट किया जाएगा, ताकि गलत नाम हटाए जा सकें और नए मतदाताओं को जोड़ा जा सके।चुनाव आयोग की इस कवायद को आने वाले चुनावों की बड़ी तैयारी माना जा रहा है। खास बात ये है कि इस बार फोकस सिर्फ संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि वोटर लिस्ट को ज्यादा सटीक और अपडेट बनाने पर भी है

पंत पार्क में गूंजे सरकार विरोधी नारे

Uttarakhand
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments