Uttarakhand:कर्मचारी सड़कों पर
देहरादून के सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया की डिक्शन कंपनी में शुक्रवार को कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी को लेकर सड़क पर उतर आए। बड़ी संख्या में कर्मचारी कंपनी के मुख्य गेट पर जमा हो गए और जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबे समय से मांगें सुनी नहीं जा रही है. प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और भारी भीड़ जमा हो गई।
Uttarakhand: प्रशासन भी सतर्क
सूचना मिलने पर प्रशासन और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया। फिलहाल प्रदर्शन शांत कराया गया है, लेकिन कर्मचारियों की शिकायतों को लेकर कंपनी और प्रशासन की तरफ से आगे की कार्रवाई पर निगरानी जारी है।



