Uttarakhand: सफाई कर्मचारियों और कुछ टैक्सी चालकों के बीच हुई मारपीट
मसूरी में सफाई कर्मचारियों और कुछ टैक्सी चालकों के बीच अचानक झगड़ा शुरू हो गया। मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोप लगा कि विवाद के दौरान जातिसूचक शब्द कहे गए। इसके बाद वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारी झूलाघर पहुंचकर सड़क पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन करने लगे।
Uttarakhand:जाम से लोग रहे परेशान
प्रदर्शन की वजह से माल रोड और आसपास की कई सड़कों पर लंबा जाम लग गया, जिससे पर्यटक और स्थानीय लोग घंटों फंसे रहे। भारी भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए.

नैनीताल में बढ़ा हंता वायरस का खतरा,डॉक्टरों ने चेताया


