Uttarakhand; हाईकोर्ट राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति पर सख्त
हाईकोर्ट ने राज्य में लोकायुक्त (Anti-Corruption Officer)की नियुक्ति न होने पर नाराजगी जताई और सरकार से 16 जून तक पूरी जानकारी पेश करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि सर्च कमेटी अब तक लोकायुक्त क्यों नहीं ढूंढ पाई। सरकार के वकीलों ने बताया कि जून के पहले हफ्ते में फिर से सर्च कमेटी की बैठक होगी।
Uttarakhand:अब आगे क्या होगा
हाईकोर्ट ने पहले भी सरकार को 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन वकील कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। हाईकोर्ट ने कहा कि करप्शन रोकने वाले पद पर नियुक्ति में देरी को गंभीरता से देखा जा रहा है और अब सबको स्पष्ट रिपोर्ट पेश करनी होगी। इस फैसले के बाद राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर दबाव बढ़ गया है।

डिक्शन कंपनी के कर्मचारी सड़कों पर,जानें कारण…


