Uttarakhand News: सीएम ने ली समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर ऋषिकुल, हरिद्वार स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास और विस्तार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल आस्था और अध्यात्म ही नहीं, बल्कि ज्ञान और वैज्ञानिक परंपरा की भूमि भी है। संस्थान को भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन विज्ञान और आधुनिक शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कार्य जल्द शुरू कर कुंभ मेले से पहले पूरा करने को कहा। साथ ही प्रमुख सचिव को नियमित समीक्षा बैठकें करने और विकास के साथ विरासत संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Uttarakhand News: बैठक में मौजूद रहे कई गणमान्य
बैठक में वैदिक गणित, वेदों में निहित विज्ञान, उपनिषद दर्शन, तर्कशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान और जीवन मूल्यों पर आधारित शोध को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त और वराहमिहिर जैसे विद्वानों के योगदान को शिक्षा से जोड़ने की बात कही गई। संस्थान में खगोल, धातु, कृषि और पर्यावरण विज्ञान के अध्ययन केंद्र, डिजिटल पांडुलिपि संरक्षण, आधुनिक पुस्तकालय, शोध प्रयोगशालाएं और ई-लर्निंग सुविधाएं विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई, ताकि भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक संदर्भ में आगे बढ़ाया जा सके।
Uttarakhand News:कांग्रेस में खींचतान तेज?गोदियाल के बयान से बढ़ी सियासी हलचल…


