Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें एक नजर में...

Uttarakhand News: उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें एक नजर में…

Uttarakhand News:परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक…

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट्स की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य सचिव ने रोपवे परियोजनाओं के लिए नियामक प्राधिकरण के रूप में ब्रिडकुल को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए। साथ ही इसके रोल और जिम्मेदारियों का ड्राफ्ट शीघ्र तैयार करने को कहा। उन्होंने जागेश्वर धाम योजना में भी रोपवे परियोजना को शामिल किए जाने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Uttarakhand News;गंगोत्री धाम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया।अधिकारियों के अनुसार, यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ के मद्देनज़र एहतियातन यह कदम उठाया गया है। तलाशी के दौरान संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

Uttarakhand News: सीएम ने ली समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर ऋषिकुल, हरिद्वार स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास और विस्तार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल आस्था और अध्यात्म ही नहीं, बल्कि ज्ञान और वैज्ञानिक परंपरा की भूमि भी है। संस्थान को भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन विज्ञान और आधुनिक शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कार्य जल्द शुरू कर कुंभ मेले से पहले पूरा करने को कहा। साथ ही प्रमुख सचिव को नियमित समीक्षा बैठकें करने और विकास के साथ विरासत संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Uttarakhand News:सीएम ने ली समीक्षा बैठक,दिए ये निर्देश…

Uttarakhand News: दर्दनाक सड़क हादसा

विकासनगर: बाबूगढ़ क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक बस चालक की लापरवाही के चलते स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार,बस चालक ने बिना पीछे देखे अचानक वाहन को बैक करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Uttarakhand News: हरदा की नई रणनीति

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि चुनाव नतीजों के बाद उन्हें यह गंभीरता से महसूस हुआ कि राजनीति में सतत और तर्कपूर्ण संवाद बेहद आवश्यक है। गहन विचार-विमर्श के बाद उन्होंने 15 मई से प्रदेशभर में जाकर लोगों से संवाद करने का निर्णय लिया है।हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि इस संवाद कार्यक्रम में तीन समूह शामिल होंगे। उन्होंने संकेत दिए कि यह पहल जनता, कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।

Uttarakhand News:सीएम ने ली समीक्षा बैठक,दिए ये निर्देश…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments