Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिUttarakhand News:बंगाल जीत के बाद,पहाड़ पर BJP का बड़ा मिशन..

Uttarakhand News:बंगाल जीत के बाद,पहाड़ पर BJP का बड़ा मिशन..

Uttarakhand News:2027 की तैयारी में जुटा बीजेपी

2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को धार देने की पूरी तैयारी कर ली है। बंगाल में मिली जीत के बाद अब पार्टी का फोकस साफ है,संदेश घर-घर पहुंचाने का जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट खुद मैदान में उतर गए हैं और गढ़वाल मंडल से संगठनिक प्रवास की शुरुआत कर दी है।

Uttarakhand News:गढ़वाल के तीन दिवसीय दौरे पर

तीन दिवसीय इस दौरे में पार्टी सिर्फ बैठकें नहीं कर रही, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने का बड़ा प्लान लागू किया जा रहा है। पौड़ी के घुड़दौड़ी से प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत होगी, जहां कार्यकर्ताओं को 2027 की रणनीति का मंत्र दिया जाएगा। इसके बाद रुद्रप्रयाग में जिला कार्यसमिति और पदाधिकारी बैठक के जरिए संगठन की नब्ज टटोली जाएगी, जबकि चमोली में रात्रि प्रवास के साथ जमीनी फीडबैक लिया जाएगा।

Uttarakhand News

Uttarakhand News: कर्णप्रयाग में जिला कार्यसमिति की बैठक

7 मई को कर्णप्रयाग में जिला कार्यसमिति बैठक और 8 मई को चमोली में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद,यह सिर्फ दौरा नहीं, बल्कि 2027 की चुनावी पटकथा लिखने की शुरुआत है।पार्टी का साफ संदेश है कि बंगाल मॉडल की तरह ही उत्तराखंड में भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर जीत की कहानी दोहराई जाएगी।

Uttarakhand News

Uttarakhand News:संगठन को धार देने की तैयारी

अब सवाल यह है कि क्या यह संगठनिक सक्रियता 2027 में BJP को फिर से सत्ता दिलाएगी,या विपक्ष इस चुनौती का तोड़ निकाल पाएगा?फिलहाल, गढ़वाल की पहाड़ियों से जो राजनीतिक गूंज उठी है, वह साफ बता रही है,चुनावी रणभेरी बज चुकी है

Uttarakhand News: उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें एक नजर में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments