Uttarakhand
Narendra Modi के अपील के बाद उत्तराखंड सरकार ने कई बड़े बदलाव लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि सरकारी विभागों में ज्यादा से ज्यादा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकें होंगी। वहीं निजी कंपनियों को भी वर्क फ्रॉम होम अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाने और सरकारी वाहनों की संख्या कम करने का भी फैसला लिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

Uttarakhand
चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के मल्ला कमलेख (पोखरी) गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। मंगलवार सुबह 40 साल की भावना देवी का शव पड़ोसी महिला के घर की रेलिंग से फांसी पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लोहाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़े पूरी खबर
Uttarakhand
Satpal Maharaj पौड़ी के विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे थे, लेकिन यहां अचानक बड़ा हंगामा हो गया। बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यकर्ता मीटिंग रूम तक पहुंच गए और दरवाजा खोलने व तोड़ने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन भीड़ को संभालने में दिक्कत हुई। हालांकि कार्यकर्ता अंदर नहीं घुस पाए, लेकिन दरवाजे के बाहर जोरदार नारेबाजी और विरोध चलता रहा। पढ़े पूरी खबर
Uttarakhand
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र के नासिक, उत्तराखंड के देहरादून और बिहार के राजगीर में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था, जो कई राज्यों में फैला हुआ था। पढ़े पूरी खबर
Uttarakhand
चंपावत के Tanakpur के पुरानी टंकी क्षेत्र में देर रात कई दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर धुआं फैल गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पढ़े पूरी खबर
Uttarakhand
धर्मनगरी हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में ऑनलाइन एप के ज़रिए नॉनवेज डिलीवर करने के मामले में फाइनली कार्रवाई हुई है।नगर निगम हरकत में आया है, और ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनी रैपिडो को चेतावनी दी गई है। रैपिडो को ईमेल भेजा गया है, चेतावनी दी गई है और जवाब भी मांगा है।हरिद्वार नगर निगम की और से दी गई चेतावनी में रैपिडो कंपनी को प्रतिबंधित क्षेत्र में ऐसे आइटम डिलीवर ना करने और अपने राइडरों को भी हिदायत जारी करने की बात कही गई है।
Uttarakhand
पिथौरागढ़ के बॉर्डर इलाकों में बारिश का दौर जारी है। यहां मुनस्यारी ब्लॉक के कई जगहों में भारी बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। ओले गिरने की रफ्तार और तादात इतनी ज्यादा थी, कि बर्फभारी जैसा हाल नज़र आया। हालांकि इस दौरान किसानों की खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
Uttarakhand
रामनगर में कॉर्बेट पार्क में सबसे बड़ा बाघ एक बार फिर से नज़र आया है, हरक्यूलिस टाइगर कहा जा रहा ये बाघ फाटो ज़ोन में नजर आया है।गर्मी के मौसम प्यास लगने के बाद जंगल का राजा प्यास बुझाने पॉन्ड तक आया, और पानी पीकर चला गया।इस दौरान बाघ का अंदाज़ बेहद खास दिखा। लंबा चौड़ा तंदुरुस्त बाघ अपनी मदमस्त और रौबीली चाल में आया, और पानी के पास पहुंचा, और ऐसा पोज़ दिया, जो कि वन्यजीव प्रेमियों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। सामने से पानी पीते हुए टाइगर जब बैठा तो बिल्कुल वही अंदाज था, रीढ़ की हड्डी सीधी थी,, और गर्दन में अजीब से अकड़न नज़र आ रही थी, ताकि गर्दन को आसपास घुमा सके,, और खतरा होने पर उस खतरे को नेस्तनाबूत कर सके। वन्यजीव प्रेमियों को बाघ ने अपना वो अंदाज दिखाया, जिसे देखने के लिए कई लोग बेताब रहते हैं।
Uttarakhand
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नियमों का ऐसा ‘भक्तिमय पालन’ देखने को मिला कि पुलिस भी हैरान रह गई…रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग में चेकिंग के दौरान एक हरियाणा नंबर स्कॉर्पियो को रोका गया, जिस पर लगी थी नीली-लाल बत्ती, हूटर और बड़े गर्व से लिखा था -“एस्कॉर्ट”जो अब गाड़ी कम और चलता-फिरता VIP पास ज्यादा लग रही थी.. जांच हुई तो पता चला कि महोदय टोल टैक्स से बचने और रास्ते में थोड़ा ‘रुतबा’ दिखाने के लिए पुलिस की नकल कर रहे थे… पुलिस ने भी बिना VIP ट्रीटमेंट दिए तुरंत गाड़ी सीज कर दी…ठीक इधर दूसरी कहानी राजस्थान नम्बर की स्विफ्ट कार से आई, जहां एक चालक साहब शराब के नशे में पहाड़ी रास्तों को “एडवेंचर ट्रैक” समझकर ड्राइव कर रहे थे.. एल्कोमीटर ने जैसे ही सच्चाई बताई, सफर वहीं खत्म हो गया… अब न एस्कॉर्ट बचा, न एस्केप प्लान… और नशे में ड्राइविंग का “स्टंट शो” भी खत्म…
Uttarakhand


