Uttarakhand
Narendra Modi के अपील के बाद उत्तराखंड सरकार ने कई बड़े बदलाव लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि सरकारी विभागों में ज्यादा से ज्यादा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकें होंगी। वहीं निजी कंपनियों को भी वर्क फ्रॉम होम अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाने और सरकारी वाहनों की संख्या कम करने का भी फैसला लिया गया है।
Uttarakhand
Uttarakhand
कैबिनेट में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और लोगों को संसाधनों का सही इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। होटल और रेस्टोरेंट में कम तेल वाले खाने को बढ़ावा देने की बात कही गई है। साथ ही प्राकृतिक खेती, सोलर ऊर्जा, गोबर गैस और रूफटॉप सोलर योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला भी लिया गया है।
Uttarakhand इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
समीक्षा अधिकारी भर्ती में टाइपिंग और कंप्यूटर ज्ञान जरूरी।
सगंध पौध केंद्र का नाम बदला जाएगा।
मेडिकल शिक्षा विभाग में नए पद बढ़ाए गए।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों को समान वेतन मिलेगा।
लैब टेक्नीशियन संवर्ग का पुनर्गठन होगा।
लोहाघाट महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में 16 पद मंजूर।
लघु जल विद्युत नीति में बदलाव को मंजूरी।
पंचायत निर्माण राशि 10 से बढ़ाकर 20 लाख हुई।
फॉरेंसिक साइंस में 15 नए पद सृजित होंगे।
होम स्टे में अब 8 कमरे तक की अनुमति।
अल्पसंख्यक शिक्षा के नए नियम लागू होंगे।
चकबंदी कर्मियों की नई सेवा नियमावली मंजूर।

अल्मोड़ा में मिला अनोखा खज़ाना,पूरी दुनिया की करेंसी मिल गई


