Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंUttarakhand:अल्मोड़ा में मिला अनोखा खज़ाना,पूरी दुनिया की करेंसी मिल गई...

Uttarakhand:अल्मोड़ा में मिला अनोखा खज़ाना,पूरी दुनिया की करेंसी मिल गई…

Uttarakhand:घर में पुराने सिक्कों और नोटों के अनोखा म्यूजियम

Almora के ऊँचावहान गांव में रहने वाले Shankar Singh Bisht ने अपने घर को पुराने सिक्कों और नोटों के अनोखे म्यूजियम में बदल दिया है। यहां फूटी कौड़ी, दमड़ी, पाई, आना और पुराने रुपए समेत कई दुर्लभ सिक्के और करेंसी संभालकर रखी गई हैं। इन पुराने सिक्कों और नोटों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

Uttarakhand: पुराने नोटों में नेहरू और इंदिरा गांधी की तस्वीरें

शंकर सिंह बिष्ट के संग्रह में सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल, यूएई, श्रीलंका, यूक्रेन और बर्मा जैसे कई देशों की करेंसी भी शामिल है। उनके पास 1818 के दौर का एक खास सिक्का भी है, जिसमें कमल का फूल और दिया बना हुआ है। पुराने नोटों में नेहरू और इंदिरा गांधी की तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं।

Uttarakhand; पुराने नोटों में नेहरू और इंदिरा गांधी की तस्वीरें

शंकर सिंह बताते हैं कि उन्हें बचपन से पुराने सिक्के और नोट जमा करने का शौक था। उन्होंने नौकरी छोड़कर गांव में ही इस संग्रह को संभालना शुरू किया और धीरे-धीरे इसे एक छोटे म्यूजियम का रूप दे दिया। आज यह जगह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है।
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में हंगामा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments