Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंFire Control:कई दुकानों में लगी भीषण आग...

Fire Control:कई दुकानों में लगी भीषण आग…

Fire Control:दुकानों में अचानक लगी भीषण आग

चंपावत के Tanakpur के पुरानी टंकी क्षेत्र में देर रात कई दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर धुआं फैल गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Fire Control;फायर यूनिट मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। फायर कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। बीच में फायर टेंडर का पानी खत्म हो गया, जिसके बाद दोबारा पानी भरकर ऑपरेशन जारी रखा गया।

Fire Control;आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट

कई घंटों की मेहनत के बाद फायर टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।फायर टीम ने बहादुरी और तेजी से काम करते हुए बड़ा नुकसान होने से बचाया। घटना के बाद लोगों को आग से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया।

Fire Control

कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments