Paper Leak:जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र के नासिक, उत्तराखंड के देहरादून और बिहार के राजगीर में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था, जो कई राज्यों में फैला हुआ था।
Paper Leak:घूमने के बहाने आए थे Dehradun
हालांकि तीनों आरोपितों का देहरादून से सीधा कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि वे फरारी काटने के लिए घूमने के बहाने Dehradun आए थे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Paper Leak: नेटवर्क में करीब 45 लोग शामिल
जांच एजेंसियों के अनुसार इस नेटवर्क में करीब 45 लोग शामिल थे, जिनमें पेपर सॉल्वर, फर्जी परीक्षार्थी, कोचिंग सेंटर से जुड़े लोग और कुछ मेडिकल छात्र भी शामिल हैं। आरोप है कि नासिक में पेपर की कॉपी तैयार कर उसे अलग-अलग राज्यों में भेजा गया और परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश की गई। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है
Paper Leak: क्या अपराधी छुप रहे हैं दून में ?

Paper Leak:अब आगे क्या ?
इन राज्यों से जुड़े अपराधी यहां आकर कुछ समय तक छिप जाते हैं ताकि पुलिस से बच सकें। इस वजह से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है और अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।


