Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand:उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें...

Uttarakhand:उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें…

Uttarakhand

देहरादून में सोमवार को जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों ने अपनी 13 मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से कलेक्ट्रेट तक एक बड़ी रैली निकाली। टीचरोें का कहना है कि उनकी कई मांगें लंबे समय से अटकी हुई हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है जिससे उनमें भारी नाराजगी है। रैली निकालने के बाद शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के जरिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा। जिला महामंत्री अश्वनी कुमार भट्ट ने साफ चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी इन मांगों का जल्द कोई हल नहीं निकाला, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Uttarakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिछले चार साल में सरकारी नौकरी पाने वाले राज्य के 30 हजार से अधिक युवाओं को डिजिटल माध्यम से पत्र भेजकर, उनको उज्ज्वल भविष्य’ (Bright Future ) की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि साल 2022 में प्रदेश की जनता ने उन्हें दोबारा मुख्य सेवक की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसके बाद उन्होंने राज्य से बेरोजगारी खत्म करने के लिए सरकारी विभागों के खाली पदों को भरने का बड़ा अभियान शुरू किया।

Uttarakhand

विधायक सरिता आर्या के गाँव में इन दिनों गुलदारों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि भारी खौफ की वजह से लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं।भीमताल ब्लॉक में गुलदारों और बाघों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आप सोच सकते हैं जब विधायक के गांव में ही ऐसे हाल हैं तो और गांवों के क्या हाल होगें?

Uttarakhand

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ के जयकारों और धार्मिक भजनों से गूंज उठा। इससे पहले रविवार को बाबा की पवित्र डोली गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर से रवाना होकर रात को पनार बुग्याल रुकी थी। सोमवार को डोली मुख्य धाम पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान और पूजा-पाठ के साथ मंदिर के दरवाजे ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए।

Uttarakhand

साल 2027 में होने वाली ऐतिहासिक नंदादेवी राजजात यात्रा से पहले रास्ते सुधारने के लिए सरकार ने एक करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है जिससे यात्रा मार्ग के चार मुख्य ट्रैक संवारे जाएंगे इस योजना के तहत लगभग 48 किलोमीटर लंबे पैदल रास्तों की मरम्मत और सुधारीकरण का काम किया जाएगा। इन रास्तों के ठीक होने से रूपकुंड और बेदनी बुग्याल जाने वाले भक्तों और पर्यटकों का सफर बहुत आसान हो जाएगा

Uttarakhand

सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल और विस्तार हो सकता है, जिसमें उत्तराखंड से अनिल बलूनी या त्रिवेंद्र सिंह रावत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हैं।अगर उत्तराखंड से अनिल बलूनी या त्रिवेंद्र सिंह रावत में से किसी एक को कैबिनेट में जगह मिलती है, तो सूबे के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। हालांकि, अभी यह केवल एक राजनीतिक अनुमान है.

Uttarakhand

Uttarakhand

देहरादून के मुख्यमंत्री कैंप आँफिस से चारधाम और आदि कैलाश यात्रा मार्ग के लिए नई एम्बुलेंस सेवाओं को हरी झंडी दिखाई गई । ये सुविधा एचडीएफसी (HDFC) बैंक ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत सरकार को उपलब्ध कराई हैं, ताकि दूर-दराज के पहाड़ी रास्तों पर भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद रहें।

Uttarakhand

रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है, जहां 142 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।अब तक करीब 69 लीटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है, जिसकी कीमत 96 हजार रुपये से ज्यादा है. यात्रा रूट पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और आबकारी विभाग (एक्साइज टीम) मिलकर लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं।

Uttarakhand

देहरादून में जिहादी ड्रग यानी ‘कैप्टागन’ बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है, जिसके तार दिल्ली में NCB द्वारा पकड़ी गई 227 किलो ड्रग्स की खेप से जुड़े हैं। राजधानी देहरादून के सहसपुर इलाके में चल रही ‘ग्रीन हर्बल हाईटेक फैक्ट्री’ में चोरी-छिपे यह खतरनाक जिहादी ड्रग तैयार की जा रही थी। दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की बड़ी छापेमारी के बाद जब कड़ियां जोड़ी गईं, तो उत्तराखंड से ये हैरान करने वाला कनेक्शन सामने आया। जब NCB की टीम इस फैक्ट्री के भीतर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। फैक्ट्री के अंदर दवा बनाने के नाम पर ड्रग्स तैयार करने का पूरा हाईटेक सेटअप लगा हुआ था।

Uttarakhand

Uttarakhand

उत्तरकाशी के चकोन गांव में एक पीरूल प्लांट में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों की मशीनें और कच्चा माल जलकर खाक हो गया। डुंडा ब्लॉक के इस प्लांट में सुबह करीब 3:30 बजे आग लग गई जिससे पूरा प्लांट आग की चपेट में आ गया। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments