Uttarakhand:मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल!
सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल और विस्तार हो सकता है, जिसमें उत्तराखंड से भी किसी सांसद को मंत्री बनाया जा सकता है। अनिल बलूनी या त्रिवेंद्र सिंह रावत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार राजनीतिक गलियारों में इस बात के कयास तेज हैं कि मोदी सरकार और बीजेपी संगठन में निकट भविष्य में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव भी होने हैं जिसको लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि उत्तराखंड से भी एक और सांसद मंत्री बन सकता है.वैसे भी अनिल बलूनी मोदी के करीबी माने जाते हैं.अगर इनमें से कोई मंत्री बनता है तो वो इस लोकसभा में उत्तराखंड राज्य से मंत्री बनने वाले दूसरे मंत्री हो सकते हैं .
Uttarakhand:कौन होगा शामिल बड़ा सवाल?
अगर उत्तराखंड से अनिल बलूनी या त्रिवेंद्र सिंह रावत में से किसी एक को कैबिनेट में जगह मिलती है, तो सूबे के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। हालांकि, अभी यह केवल एक राजनीतिक अनुमान है,

Uttarakhand:बदलाव तय है!
इस बड़े बदलाव के तहत बीजेपी संगठन में दक्षिण भारत के कई चर्चित चेहरों को जगह दी जा सकती है। साथ ही केंद्रीय टीम में कई नए और युवा चेहरों को शामिल करने की तैयारी है, जिससे आने वाले समय में भाजपा का अब तक का सबसे युवा संगठनात्मक ढांचा सामने आ सकता है। कुल मिलाकर, केंद्र सरकार और संगठन में एक साथ भारी फेरबदल और विस्तार की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है!

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने लिया बड़ा एक्शन


