Uttarakhand:भीमताल में गुलदारों का कहर
नैनीताल की विधायक सरिता आर्या के पैतृक गाँव में इन दिनों गुलदारों (तेंदुओं) ने डेरा जमा रखा है, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत है और लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। भीमताल ब्लॉक में गुलदारों और बाघों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।आबादी वाले इलाकों में दिन-दहाड़े गुलदारों की आवाजाही से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। हाल ये है कि ग्रामीण दिन के समय भी अपने पशुओं को जंगल ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं और पूरा गाँव डर के साए में जीने को मजबूर है।
Uttarakhand:वन विभाग पर उठे कई सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर खतरे को लेकर उन्होंने वन विभाग और जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाई है। हैरानी की बात यह है कि सत्ताधारी दल की विधायक का गाँव होने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं और मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
Uttarakhand:गांव वालों ने विभाग पर उठाये सवाल
पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग शायद यहाँ भी किसी बड़ी अनहोनी या मौत का इंतजार कर रहा है, क्योंकि बार-बार मांग करने के बाद भी गाँव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया गया है।

मोदी कैबिनेट में जल्द होगा बड़ा फेरबदल!उत्तराखंड के इन दिग्गजों की लग सकती है लॉटरी!


