Uttarakhand:अफवाहों पर सरकार का बयान
उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस को लेकर अफवाहों पर सरकार और तेल कंपनियों ने कहा कि उत्तराखंड में इसे लेकर कोई कमी नहीं है.सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि पेट्रोल, डीजल और गैस का रिजर्व पर्याप्त मात्रा में, सरकार ने कमी की अफवाहों को खारिज किया।
Uttarakhand:भारत पेट्रोलियम ने भी संयुक्त बयान जारी किया
इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने भी संयुक्त बयान जारी कर कहा है, कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। डिपो से पेट्रोल पंपों तक लगातार री-फिलिंग हो रही है और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
Uttarakhand:अफवाहों पर ध्यान न दें
तेल कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक खरीदारी से बचें। घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को भी प्राथमिकता दी जा रही है।स्टेट कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि ईंधन की कमी को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है, लोग सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।



