Uttarakhand News:बड़े प्रशासनिक बदलाव की आहट
उत्तराखंड शासन में बड़े प्रशासनिक बदलाव की आहट के बीच स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे को नई जिम्मेदारी मिल गई है। भारत सरकार ने उन्हें तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो चुके हैं और माना जा रहा है कि सचिन कुर्वे जल्द नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
Uttarakhand News : कौन होगा नया सचिव
वे उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग के साथ सिविल एवियेशन विभाग की जिम्मेदारी भी देख रहे हैं।सचिन कुर्वे के उत्तराखंड से रिलीव होने के बाद शासन स्तर पर बड़े फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
नए सचिव की तैयारी
माना जा रहा है कि स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी जल्द किसी नए सचिव को सौंपी जा सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में शासन स्तर पर ट्रांसफर और विभागीय बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Uttarakhand News:बदलने वाला है उत्तराखंड का मौसम…


