Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeदेहरादूनUttarakhand:देहरादून के डीएम सविन बंसल को दिल्ली से बुलावा!

Uttarakhand:देहरादून के डीएम सविन बंसल को दिल्ली से बुलावा!

Uttarakhand:बंसल को दिल्ली से बुलावा!

देहरादून के डीएम सविन बंसल और कृषि एवं उद्यान विभाग की महानिदेशक वंदना सिंह जल्द केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर जा सकते हैं। राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को एनओसी जारी कर दी है। अब देखना होगा केंद्र सरकार कब तक मंजूरी देता है.अगर केंद्र मंजूरी देती है तो ये अधिकारी 3 से 7 साल तक भारत सरकार में जिम्मेदारी निभाएंगे। सविन बंसल करीब डेढ़ साल से देहरादून के डीएम पद पर तैनात हैं और उनके दिल्ली जाने की चर्चा के बीच अब नए डीएम को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Uttarakhand: देहरादून के नए डीएम की रेस शुरू


सविन बंसल के केंद्रीय डेपुटेशन पर जाने की तैयारी के साथ ही देहरादून के नए डीएम की रेस शुरू हो गई है। कई आईएएस अधिकारी इस अहम पद पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेना है। दूसरी ओर, वंदना सिंह के दिल्ली जाने से कृषि एवं उद्यान विभाग में महानिदेशक का पद भी खाली होगा। इस पद के लिए अपर सचिव रैंक के कई अधिकारी दावेदारी कर रहे हैं।

Uttarakhand: अब आगे क्या होगा

हालांकि यह अभी आईएएस कैडर का पद नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि जिम्मेदारी किसी आईएएस अधिकारी को ही सौंपी जाएगी। अब देखना होगा कि सरकार इस पद पर किसी डायरेक्ट आईएएस अधिकारी को नियुक्त करती है या फिर किसी प्रमोटी आईएएस को मौका मिलता है।

Uttarakhand News :चेन्नई रवाना होंगे सचिन कुर्वे, खाली होंगे दो बड़े विभाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments