Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand News:बदलने वाला है उत्तराखंड का मौसम...

Uttarakhand News:बदलने वाला है उत्तराखंड का मौसम…

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। खासतौर पर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय इलाकों में 8 और 9 मई को हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार 11 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी। विभाग ने 8 और 11 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। लगातार बदलते मौसम के चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments