चंपावत में चर्चित कथित नाबालिग दुष्कर्म मामले में अब बड़ा मोड़ सामने आया है। कथित पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ था। उसने दावा किया कि दोस्त के दबाव में आकर पूरी कहानी बनाई गई थी।
बयान के बाद मामले ने नया रुख ले लिया है।वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। शुरुआती आरोपों के आधार पर दर्ज मुकदमे के साथ-साथ अब नए बयान की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई साफ हो पाएगी।


