Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand:उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें,एक नजर में..

Uttarakhand:उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें,एक नजर में..

Uttarakhand:सैलजा का पांच दिवसीय गढ़वाल दौरा

कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सैलजा पांच दिवसीय  गढ़वाल दौरे पर है. जहां आज उन्होनें श्रीनगर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक बैठक में भाग लिया. जिसमें उन्होनें बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी अंग्रेजों की तरह लोगों को बांटने का काम करती है.और विकास के नाम  पर लोगों को गुमराह करती  है.

Uttarakhand:Tehri Lake को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी

Tehri Lake को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य सचिव Anand Bardhan ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा और व्यापक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। योजना में रिंग रोड, आइकोनिक ब्रिज, वॉकवे, एडवेंचर एक्टिविटी, वेलनेस सेंटर, ईको पार्क और नए टूरिस्ट स्पॉट विकसित करने पर फोकस रहेगा। साथ ही टिहरी तक बेहतर कनेक्टिविटी,सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया है।

Uttarakhand

Uttarakhand: योगी पहुंचे अपने गांव

Yogi Adityanath दो दिवसीय दौरे पर Yamkeshwar पहुंचे। उनके साथ Pushkar Singh Dhami भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने Mahayogi Guru Gorakhnath Government College पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां भी तेज रहीं।योगी यहां मंदिर की प्राण पतिष्ठा और उदघाटन के लिए पहुंचे हैं.

Uttarakhand: लड़की के साथ रेप

चंपावत में लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. हालांकि पीड़ित के पिता की शिकायत में साफ साफ लिखा है कि उसकी बेटी के साथ चाकू की नोक पर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया, और फिर रस्सियों से बांधकर फरार हो गए। अब इस पूरे मामले में आरोपी बीजेपी नेता पूरन रावत और दूसरे आरोपी जो कि सेना में अग्निवीर है, उसके परिवार ने घनघोर आफत्ति जताई है।

Uttarakhand: सचिव ने जारी किया आदेश

मुख्य सचिव ने कहा कि आने वाले कुछ महीने मानसून के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण रहेंगे।उन्होंने बताया कि इस समय Char Dham Yatra भी जारी है, इसलिए सतर्कता और बढ़ जाती है।सभी रेखीय विभागों को 24×7 अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

आपके काम की खबर


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments