Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिUttarakhand:इस कारण से नहीं मिलेगा अब आपदा का पैंसा?

Uttarakhand:इस कारण से नहीं मिलेगा अब आपदा का पैंसा?

Uttarakhand: अटक सकती है धनराशि

Uttarakhand में मॉनसून सीज़न आने वाला है, जिसमें कई जगहों पर आपदाएं देखने को मिलती हैं, लेकिन सरकारी विभागों का हाल ये है कि पिछले साल आपदा मद में कितना खर्च हुआ, इसकी रिपोर्ट तक शासन को नहीं दी है। अब इस बार भी वक्त पर रिपोर्ट नहीं भेजेंगे, तो इस साल मिलने वाली आपदा धनराशि अटक सकती है।

Uttarakhand: विभाग ने भेजी जानकारी

आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि हमने अपना पूरा एक्सपेंडिचर प्लान भेज दिया है। पिछले सालों की तुलना में 2025-26 में जिलों और विभागों को काफी ज्यादा धनराशि दी गई है। चीफ सेक्रेटरी ने भी साफ कहा है कि अगर किसी विभाग को और पैसे की जरूरत है, तो पहले जो पैसा जारी किया गया है उसका पूरा हिसाब पोर्टल पर अपडेट करें और यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा करें, ताकि अगली किस्त जारी की जा सके।

Uttarakhand

Uttarakhand: अधिकारियों ने दिया स्पष्ठ निर्देश

साथ ही विभागों से यह भी कहा गया है कि जब वे अतिरिक्त बजट की मांग करें, तो साफ तौर पर बताएं कि किस मानक और किस योजना के तहत वह मांग की जा रही है। इससे किसी तरह की आपत्ति या तकनीकी दिक्कत नहीं आएगी। अधिकारियों का कहना है कि सरकार और विभाग पैसा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, किसी तरह की फंड की समस्या नहीं है, बस प्रक्रिया और दस्तावेज पूरे होने चाहिए।

आपके काम की खबर



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments