Uttarakhand: रात में भी जंगल सफारी
अब तक कॉर्बेट नेशनल पार्क में सैलानी दिन के समय जंगल सफारी का आनंद लेते थे, लेकिन जैसे ही सूरज ढलता था, पूरा अनुभव थम सा जाता था। रात की सफारी और गतिविधियों की कमी के कारण पर्यटकों का रोमांच सिर्फ दिन तक ही सीमित रह जाता था

Uttarakhand:लगाएं जाएंगे टेलीस्कोप
कॉर्बेट के ढिकाला ज़ोन में अब शुरू होने जा रहा है नाइट एक्सपीरियंस… जहां जंगल की रहस्यमयी रातों के बीच सैलानी तारों और ग्रहों की दुनिया से रूबरू होंगे। खास टेलीस्कोप लगाए जाएंगे, जिनसे लोग चांद, सितारे और प्लेनेट्स को बेहद करीब से देख पाएंगे। यानी अब कॉर्बेट में सिर्फ जंगल नहीं.आसमान भी आकर्षण बनेगा।

Uttarakhand:छोटे व्यवसायों को सीधा फायदा
इस पहल से कॉर्बेट अब सिर्फ जंगल सफारी ही नहीं, बल्कि स्टार गेजिंग डेस्टिनेशन भी बन जाएगा। साथ ही, रात की गतिविधियों से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे होटल, गाइड और छोटे व्यवसायों को सीधा फायदा होगा।
मसूरी जानें वालों के लिए बड़ी खबर


