Uttarakhand:मरोड़ा गांव की प्रधान वीरा रावत का इंटरव्यू
पौड़ी जिले के मरोड़ा गांव की प्रधान वीरा रावत ने एक इंटरव्यू में कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति उनके चरित्र पर गलत आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधान के अनुसार, उक्त व्यक्ति उनके रिश्तेदारों के पास जाकर ये कह रहे हैं कि वह कई लोगों के साथ घूमती है, जिससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
Uttarakhand:विवाद पर खुलकर बोले
वीरा रावत ने इंटरव्यू में ये आरोप लगाया कि गांव में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी,जिसका उन्होंने खुलकर विरोध किया। उनका कहना है कि जब उन्होंने इस मामले में आवाज उठाई, तब भी उक्त बुजुर्ग व्यक्ति ने उनका समर्थन करने के बजाय उनका विरोध किया। प्रधान ने इसे गांव की राजनीति और व्यक्तिगत विरोध से जोड़कर देखा।

Uttarakhand: P.M.O से आया फोन
गांव की समस्याओं का जिक्र करते हुए वीरा रावत ने बताया कि मरोड़ा क्षेत्र लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहा था। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार वीडियो बनाकर और अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी बात पहुंचाई, प्रधान का दावा है कि एक दिन प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से फोन आया, जिसके बाद उनके क्षेत्र में BSNL टावर लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी और गांव को नेटवर्क सुविधा मिल पाई।

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी…


