टिहरी जिले के युवा क्रिकेटर शिवांश राज ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए नेशनल स्कूल गेम्स 2026 की अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टीम में स्थान बनाया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता तेलंगाना/आंध्र प्रदेश में आयोजित की जाएगी। शिवांश राज वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज धद्दीघंडियाल में कक्षा 9 के छात्र हैं और शिवा अटेकर्स क्रिकेट एकेडमी में नियमित प्रशिक्षण लेते हैं। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।
UTTARAKHAND NEWS:कोचों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को सराहा
अपनी सफलता पर शिवांश ने कहा कि यह उपलब्धि उनके कोचों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से संभव हो सकी है। उन्होंने एकेडमी के हेड कोच एवं अपने पिता कुलदीप कुमार, सहायक कोच कृष्णा उमरियाल और अन्य प्रशिक्षकों का विशेष आभार जताया।स्थानीय समाजसेवी मंगत मठियाल ने शिवांश के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद एकेडमी के प्रशिक्षक खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी मेहनत का परिणाम है कि यहां से लगातार प्रतिभाएं आगे बढ़ रही हैं।उन्होंने कहा कि एकेडमी से पहले भी कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं। शिवांश राज का चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
UTTARAKHAND NEWS:न्यूज पेज खबर पर शासन की आधिकारिक मुहर…


