UTTARAKHAND NEWS: 28 अप्रैल को विशेष सत्र
देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को आयोजित होगा।शासन ने सत्र की तैयारियों को लेकर सभी विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।अधिकारियों को सुबह 9:30 बजे से विधानसभा परिसर में उपस्थित रहने को कहा गया है। प्रमुख सचिव सहदेव सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
UTTARAKHAND NEWS:उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
UTTARAKHAND NEWS: सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे बद्नीनाथ
सीएम पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं।सीएम धामी यहां मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।बदरीनाथ धाम के कपाट कल श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। धाम में कपाट खुलने से पहले तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर बदरीनाथ के कपाट खुल जाएंगें
UTTARAKHAND NEWS: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुले
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। कपाट खुलने के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बाबा केदार के दर्शन और आशीर्वाद लेने धाम पहुंचे।मंदिर के कपाट खुलते ही पूरे धाम में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बने। परंपरा के अनुसार कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न कराई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए गए
UTTARAKHAND NEWS:टिहरी का शिवांश खेलेगा तेलंगाना में क्रिकेट…
UTTARAKHAND NEWS:उत्तराखंड खेल विभाग नई तैयारी
उत्तराखंड खेल विभाग 2027 में नॉर्थ ईस्ट राज्यों में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुट गया है।लक्ष्य है कि 2025 के 38वें राष्ट्रीय खेलों से बेहतर प्रदर्शन कर ज्यादा पदक जीते जाएं।इसके लिए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, कोचिंग और सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है।विभाग ने जिला और राज्य स्तर पर तैयारियों की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है।
UTTARAKHAND NEWS:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरीUTTARAKHAND NEWS:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तराखंड रोडवेज जल्द इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी में है, जिससे यात्रियों को कम किराए और बेहतर सफर की सुविधा मिल सकेगी।जानकारी के अनुसार रोडवेज ने शासन से 25 नई इलेक्ट्रिक बसों की मांग की है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इन बसों को प्रमुख रूटों पर उतारा जाएगा, जिसमें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भी शामिल है।


