Accident Update:Rudraprayag में सड़क हादसा
Rudraprayag: जनपद Rudraprayag के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही Uttarakhand Police और State Disaster Response Force (SDRF) ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Accident Update:SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं
जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK13 TA 1991 भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान भीरी-ककोला मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली, जिसके बाद कोतवाली ऊखीमठ पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।रात के अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बावजूद पुलिस और SDRF जवानों ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को बाहर निकाला गया, जबकि तीसरे शव को निकालने की कार्रवाई भी पूरी की गई।

Accident Update :तीन युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक
इस हादसे में 30 वर्षीय युवक निवासी औरिंग, 28 वर्षीय युवक निवासी सुरसाल और 35 वर्षीय युवक निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
UTTARAKHAND NEWS:उत्तराखंड खेल विभाग नई तैयारी,उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें एक नजर में


