Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand:उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें एक नजर में...

Uttarakhand:उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें एक नजर में…

Uttarakhand

उत्तराखंड में अब साधारण मजदूर को हर महीने कम से कम 13,018 रुपये मिलेंगे। और अर्ध-कुशल श्रमिकों(Semi-skilled Labour ) को हर महीने 16,900 रुपये का सैलरी दी जाएगी. इस फैसले के बाद राज्य के औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगियों के चेहरों पर खुशी लौट आई है।सरकारी आदेश के मुताबिक वेतन की ये नई दरें 1 अप्रैल 2026 से राज्य भर में लागू मानी जाएंगी। इसके तहत अब मजदूरों को सिर्फ बढ़ा हुआ वेतन ही नहीं, बल्कि नियम के मुताबिक ओवरटाइम, बोनस और अन्य सभी जरूरी सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे

Uttarakhand

उत्तराखंड के डीजी बंशीधर तिवारी शनिवार को पर्यावरण और पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश देने के लिए अपनी सरकारी गाड़ी छोड़कर साइकिल से ऑफिस पहुंचे। तिवारी ने ‘नो व्हीकल डे’ और ‘तेल बचाओ मुहिम’ को बढ़ावा देने के लिए यह अनोखी पहल की है। उनके इस कदम का सीधा मकसद आम लोगों को प्रदूषण कम करने और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

Uttarakhand:

उत्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (Voter Revision Campaign) शुरू होने वाला है, जिसमें 70 लाख वोटर्स की मैपिंग हो चुकी है. लेकिन रिकॉर्ड में 9 लाख मतदाताओं के पुराने वोट न मिलने के कारण आयोग ने पहचान के लिए 12 ऑप्शनल आईडी प्रूफ की सूची जारी की है, जिसकी जानकारी आयोग की वेबसाइड पर मिल जायेगी

Uttarakhand

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 29 और 30 मई को उत्तराखंड में देहरादून और सेलाकुई के दो दिवसीय दौरे पर रहेगें,जहां वे आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंत्रियों, विधायकों और कोर कमेटी के साथ हाई-लेवल मीटिंग करेंगे।

Uttarakhand

Uttarakhand

देहरादून के डीएम द्वारा विकासनगर के सब रजिस्ट्रार को सस्पेंड करने की सिफारिश के विरोध में उत्तराखंड के सभी सब रजिस्ट्रार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।इस हड़ताल के कारण पूरे उत्तराखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक ये फैसला वापस नहीं लिया जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।इस हड़ताल की वजह से तहसीलों में रजिस्ट्री कराने आए आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Uttarakhand

पौड़ी जिले के कमंद गांव में खेत में चारा लेने गए एक बुजुर्ग को गुलदार ने मार डाला, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में इस इलाके में गुलदार पांच लोगों को मार चुका है

Uttarakhand

Uttarakhand

चमोली में पॉलिटेक्निक का छात्र पिछले तीन दिनों से लापता है, जिसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है.जोशीमठ के देवग्राम का रहने वाला 19 साल का सचिन नेगी गोपेश्वर के रौली ग्वाड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ता है। 13 मई की रात करीब 11 से 1 बजे के बीच सचिन की अपने दोस्तों से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से ही उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।

Uttarakhand

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम बदलने वाला है। कई जिलों में हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी, पिथौरागढ़ और देहरादून के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।4500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ सकती है।

Uttarakhand

उत्तराखंड हाईकोर्ट की फटकार के बाद नैनीताल में अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है, जहां एसडीएम ने बारापत्थर से खुर्पाताल तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वाले कई लोग मौके से भाग निकले, जबकि कई दुकानदारों को एसडीएम प्रमोद कुमार ने सख्त चेतावनी के साथ नोटिस थमा दिए हैं। कुछ अवैध ढांचों को तुरंत हटाने के आदेश भी दिए गए हैं।

Uttarakhand

नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान वीआईपी दौरों की वजह से कारोबार ठप होने और सैलानियों को हो रही रोकटोक से परेशान व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने एक वीडियो जारी कर नेताओं और मंत्रियों के वीकेंड दौरों पर सीधे सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि वीआईपी सुरक्षा के नाम पर होने वाली बंदिशों से स्थानीय दुकानदारों के काम-काज पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

उत्तराखंड में बढ़ा मजदूरों का न्यूनतम वेतन,अब मिलेंगे इतने हजार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments