Uttarakhand:मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ा
उत्तराखंड की धामी सरकार ने लाखों मजदूरों को बड़ी राहत देते हुए उनका न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया है, जिसके बाद अब अकुशल श्रमिकों (Unskilled Labour ) को हर महीने कम से कम 13,018 रुपये मिलेंगे। सरकार ने इसके साथ ही अर्ध-कुशल श्रमिकों(Semi-skilled Labour )के वेतन में भी बढ़ोतरी की है, जिन्हें अब बढ़कर हर महीने 16,900 रुपये का सैलरी दी जाएगी। इस फैसले के बाद राज्य के औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगियों के चेहरों पर खुशी लौट आई है।
Uttarakhand:1 अप्रैल 2026 से राज्य भर में लागू
सरकारी आदेश के मुताबिक वेतन की ये नई दरें 1 अप्रैल 2026 से राज्य भर में लागू मानी जाएंगी। इसके तहत अब मजदूरों को सिर्फ बढ़ा हुआ वेतन ही नहीं, बल्कि नियम के मुताबिक ओवरटाइम, बोनस और अन्य सभी जरूरी सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे। सरकार अब इस फैसले को पूरी तरह लागू करने की तैयारी में है, ताकि निचले स्तर पर काम करने वाले हर मजदूर को इसका सीधा आर्थिक लाभ मिल सके।
लड़के के गाय़ब होने से मचा हड़कंप,पढ़े पूरी खबर



