Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालUttarakhand:पीरूल प्लांट में लगी भीषण आग,लाखों की मशीनें और कच्चा माल जलकर...

Uttarakhand:पीरूल प्लांट में लगी भीषण आग,लाखों की मशीनें और कच्चा माल जलकर खाक…

Uttarakhand:पीरूल प्लांट में लगी भीषण आग

उत्तरकाशी के चकोन गांव में एक पीरूल प्लांट में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों की मशीनें और कच्चा माल जलकर खाक हो गया। डुंडा ब्लॉक के इस प्लांट में सुबह करीब 3:30 बजे अचानक लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे प्लांट को चपेट में ले लिया। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।

Uttarakhand:कई लोगों को मिलता था रोजगार

ये प्लांट चीड़ की सूखी पत्तियों से कोयला बनाता था, जिससे कई स्थानीय लोगों को रोजगार मिला हुआ था। आग लगने से प्लांट और कोयला बनाने वाली मशीन पूरी तरह बर्बाद हो गई है। फिलहाल आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें एक नजर में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments